The Awadh Times (द अवध टाइम्स) एक स्वतंत्र और निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना वर्ष 2021 में की गई थी। जो सच्ची और भरोसेमंद खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए पूरी तरह से समर्पित है। The Awadh Times (द अवध टाइम्स) भारत एवं उत्तर प्रदेश के हर जिले के साथ दुनिया की प्रमुख खबरों को आपके लिए सरल भाषा में प्रस्तुत करता है जिससे आप तक सही और बेहतर जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सके।
The Awadh Times (द अवध टाइम्स) के Founder & Editor -in -Chief श्री शुभम त्रिपाठी का मानना हैं कि खबरें केवल आपके जानकारी के लिए एक मात्र नहीं होतीं, बल्कि समाज में विश्वास और जागरूकता का माध्यम एवं बेहतर श्रोत भी होती हैं। इसलिए हम अपनी हर खबर को पूरी ज़िम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ पूर्ण रूप से सत्यापित करने के बाद ही आपके समक्ष प्रस्तुत करते हैं। जिससे समाज कभी भी हमारी प्रस्तुतियों की वजह से किसी भी प्रकार की भ्रामक ख़बर अथवा जानकारियों की चपेट में न आये।
The Awadh Times (द अवध टाइम्स) का उद्देश्य
हमारा उद्देश्य है —
“सत्य को आवाज़ देना और समाज को जागरूक बनाना।”
- पाठकों को तेज़ और सटीक खबरें उपलब्ध कराना।
- युवाओं के लिए करियर और शिक्षा संबंधी अपडेट देना।
- अवध क्षेत्र की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाना।
The Awadh Times सदैव से ही निष्पक्ष पत्रकारिता में विश्वास करता रहा है, हम किसी भी राजनीतिक विचारधारा, पार्टी या संगठन से प्रभावित हुए बिना एवं उससे जुड़े हुए बिना तथ्यपरक, सत्य एवं सत्यापित खबरें ही प्रस्तुत करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को उचित एवं सही जानकारी को बढ़ावा देने का है न कि समाज में किसी प्रकार के भ्रम को फैलाना या उसे बढ़ावा देना।
The Awadh Times (द अवध टाइम्स) के संस्थापक (Founder):
The Awadh Times की स्थापना वर्ष 2021 में शुभम त्रिपाठी द्वारा की गई। उनका उद्देश्य है कि पाठकों तक सिर्फ खबरें न पहुँचे, बल्कि ऐसी जानकारी पहुँचे जो “उनके जीवन में काम आए और समाज में सकारात्मक बदलाव लाए”। और यही उद्देश्य से उन्होंने इस हिंदी न्यूज़ पोर्टल की स्थापना की थी, जो कि धीरे-धीरे भारत उभरता हुआ एवं विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल बनने जा रहा है।
हमारी टीम:
हमारी संपादक टीम में पेशेवर पत्रकार, लेखक और रिपोर्टर शामिल हैं जो हर खबर की गहराई से निष्पक्ष होकर जांच करते हैं। और उसके बाद ही हम उस खबर को इस वेबसाइट पर प्रकाशित करते हैं, आइये एक नजर में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले एवं इस सफर में अपना उत्कृष्ट किरदार निभाने वाले सहयोगियों से आपका परिचय करवाते हैं –
टीम सदस्य :
- वरिष्ठ संपादक (Senior Editor): सत्यम त्रिपाठी
- सह संपादक (Sub Editor): निवेदिता मिश्रा
- रिपोर्टिंग प्रमुख: लावण्या रस्तोगी
हमारी टीम से संपर्क करने के लिए, हमें मेल करें: editor@theawadhtimes.com
हमारी कवरेज:
The Awadh Times मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की खबरों पर केंद्रित है जिसमें हम अभी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से ताज़ा एवं महत्वपूर्ण खबरों को प्रकाशित करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसमें हम निम्नलिखित श्रेणी के समाचारों पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास कर रहें हैं —
- ताज़ा ख़बरें
- वित्तीय एवं व्यावसायिक ख़बरें
- मनोरंजन
- स्वास्थ्य एवं सौंदर्य
- वायरल एवं ट्रेंडिंग ख़बरें
- देश एवं विदेश की ख़बरें
- ऑटोमोबाइल्स
- टेक्नोलॉजी
इसके साथ ही हम धीरे-धीरे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय के अहम् मुद्दों को भी अपने प्लेटफ़ॉर्म पर विस्तार दे रहे हैं। आने वाले समय में अन्य कई सारी श्रेणियों को जोड़ा जायेगा जिससे आपको और बेहतर एवं सत्यापित घटनाक्रमों को आपके समक्ष प्रस्तुत किया जा सके।
हम अपने पाठकों को सटीक, संतुलित और विश्वसनीय जानकारी देने का वादा करते हैं।
हमारी प्राथमिकता है — जनहित और सच्चाई।
The Awadh Times — “जहाँ खबरों में नहीं, सच्चाई में है ताकत।”
संपादन नीति (Editorial Policy)
The Awadh Times में प्रकाशित हर खबर का स्रोत सत्यापित किया जाता है। जहाँ स्रोत प्राथमिक नहीं होते, वहाँ हम स्रोत का हवाला देते हैं और तथ्य-जांच (fact-check) के बाद ही प्रकाशित करते हैं। हम कटाक्ष, अफ़वाह या बिना पुष्टि की जानकारी प्रकाशित नहीं करते।
न्यूज़रूम संपर्क (Newsroom Contact)
न्यूज़रूम/संपादन के लिए आप हमसे editor@theawadhtimes.com पर सीधे संपर्क कर सकते हैं ।
सुधार नीति (Corrections)
यदि किसी खबर में त्रुटि हो तो हम उसे स्पष्ट रूप से सुधार कर पृष्ठ के नीचे “Updated” नोट के साथ दिखाते हैं। त्रुटि की रिपोर्ट के लिए कृपया editor@theawadhtimes.com पर लिखें।
यदि आपके पास हमारे लिए कोई शिकायत अथवा सुझाव है तो आप बिना हिचक के Contact Us पर जा कर हमें लिख सकते हैं, अथवा आप हमें info@theawadhtimes.in पर भी मेल कर सकते हैं। हमारी टीम शीघ्र ही आपसे संपर्क करने का प्रयास करेगी।

