The Awadh Times एक स्वतंत्र डिजिटल हिंदी न्यूज पोर्टल है। हमारी सम्पादकीय नीति (Editorial Policy) का मुख्य उद्देश्य पाठकों तक सत्य, सटीक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाना है। आइये हम इसके कुछ अहम मुद्दों पर एक नजर डालते हैं –
1. निष्पक्षता और स्वतंत्रता (Impartiality & Independence)
हम किसी भी राजनीतिक दल, संगठन, व्यवसाय या संस्था से न तो जुड़े हुए हैं और न ही इनसे हमारा कोई प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से सम्बन्ध है, इसके साथ हम इनसे प्रभावित हुए बिना खबरों का चयन और प्रकाशन करते हैं। हमारा एकमात्र लक्ष्य है कि पाठकों तक तथ्यों पर आधारित ख़बर एवं जानकारी पहुँचे।
2. तथ्य-जांच और सत्यापन (Fact-check & Verification)
- हर खबर को प्रकाशित करने से हमारी टीम द्वारा पहले उस ख़बर को विश्वसनीय स्रोतों से सत्यापित किया जाता है।
- संदिग्ध या अपुष्ट जानकारी को “सूत्रों के हवाले से” के रूप में स्पष्ट किया जाता है। जिससे किसी भी प्रकार की गलत , एवं झूठी खबरें अथवा जानकारी हमारे पाठकों तक न पहुंचे।
- Fake news, अफवाह या भ्रामक सामग्री को प्रकाशित न करने की नीति पर हम कड़ाई से अमल करते हैं। जिससे हमारा कोई भी पाठक किसी भी प्रकार से किसी अफवाह या भ्रामक जानकारी का शिकार न हो।
3. पारदर्शिता (Transparency)
- प्रत्येक खबर में लेखक/रिपोर्टर का नाम तथा उसके बारे में आवश्यक जानकारी स्पष्ट रूप से प्रकाशित की जाती है।
- यदि किसी लेख में प्रायोजित सामग्री (Sponsored Content) या विज्ञापन शामिल है, तो उसे स्पष्ट रूप से चिन्हित किया जाएगा। जिससे पाठक को उसे समझने में आसानी हो।
4. सुधार और संशोधन (Corrections & Updates)
- यदि किसी खबर लेख या जानकारी में कोई भी त्रुटि पाई जाती है, तो उसे तुरंत सुधारा जाता है।
- संशोधित खबर में बदलाव की जानकारी पाठकों को दी जाती है। जो की खबर के सबसे निचले हिस्से में होती है।
- पाठक अपनी प्रतिक्रिया या सुधार का सुझाव हमें सीधे भेज सकते हैं। जिस पर हम और हमारी टीम गहनता से कार्य करते हैं।
5. विविधता और संतुलन (Diversity & Balance)
हम अलग-अलग विचारों और दृष्टिकोणों को मंच देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी विषय को केवल एकतरफा प्रस्तुत करने से बचा जाता है। हम अपने प्रकाशन में किसी भी राजनीतिक दल, संगठन, व्यवसाय या संस्था के प्रति समर्थन नहीं करते हैं बल्कि पाठकों को उचित एवं सत्य दिखाने का प्यास करते हैं।
6. गोपनीयता और संवेदनशीलता (Privacy & Sensitivity)
- संवेदनशील मामलों (जैसे दुर्घटनाएँ, अपराध, बच्चों और महिलाओं से जुड़े मामले) में पीड़ित की गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जाता है। ऐसे मामलों में हम पीड़ित की गोपनीयता का पूर्ण ध्यान देते हैं।
- सनसनीखेज या भड़काऊ शब्दों से परहेज़ किया जाता है। जो कि हमारी नीति के खिलाफ है और हम इसे किसी भी प्रकार से बढ़ावा नहीं देते हैं।
7. पाठक सहभागिता (Reader Engagement)
हम पाठकों की प्रतिक्रिया, आलोचना और सुझावों का स्वागत करते हैं। यदि आपके पास हमारी खबरों से सम्बंधित को शिकायत अथवा सुझाव है तो हम आपका एवं आपकी शिकायत व् सुझावों का भी स्वागत करते हैं। आप बिना किसी संकोच के हमसे संपर्क कर सकते हैं –
- सुझावों और शिकायतों के लिए Contact Us पेज उपलब्ध है।
नोट: यह संपादकीय नीति समय-समय पर अपडेट की जा सकती है ताकि पत्रकारिता के मानकों और कानूनी आवश्यकताओं के अनुरूप बना रहे।
Last Update: 05 अक्टूबर 2025

